भारत ने एक और पाकिस्तानी राजनयिक को देश छोड़ने को कहा

नयी दिल्ली, 21 मई (वार्ता) भारत ने पाकिस्तान उच्चायोग के एक और अधिकारी को अवांछित घोषित करते हुये उसे 24 घंटे के अंदर देश छोड़ने कहा है।

विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि पाकिस्तानी रायनयिक को ऐसी गतिविधियों में लिप्त पाया गया है, जो उनके पद के अनुरूप नहीं हैं। इसे देखते हुये उन्हें अवांछित घोषित कर देश छोड़ने को कहा गया है।

मंत्रालय ने कहा है कि पाकिस्तानी राजनयिक को 24 घंटे में देश छोड़ने को कहा है।

उल्लेखनीय है कि भारत ने कुछ दिन पहले भी पाकिस्तान के एक राजनयिक को अवांछित घोषित करते हुये देश छोड़ने को कहा था।

Next Post

पारंपरिक रूप से निर्मित आईएनएसवी कौंडिन्य भारतीय नौसेना में शामिल

Wed May 21 , 2025
नयी दिल्ली 21 मई (वार्ता) भारतीय नौसेना ने पारंपरिक रूप से ‘सिले हुए जहाज’ को अपने बेड़े में शामिल कर उसे आईएनएसवी कौंडिन्य नाम दिया है। इस जहाज को बुधवार को कारवाड़ स्थित नौसेना बेस में आयोजित समारोह में नौसेना के बेड़े में शामिल किया गया। केंद्रीय संस्कृति मंत्री गजेंद्र […]

You May Like