बूदाबांदी के साथ धूप-बादल की चली आंख मिचौली
जबलपुर: सक्रिय मौसम प्रणालियों के असर से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। रविवार को सुबह से धूप, बादल की आंख मिचौली चली। बीच बीच में बूदांबांदी भी होती रही। मौसम विभाग ने चौबीस घंटे में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। चेतावनी दी है कि गरज चमक के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है। मानसून सीजन में बारिश का आंकड़ा 968.7 मिमी 38.12 इंच पर पहुंच गया है।
रविवार को अधिकतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से चार डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा। सुबह के वक्त आद्रता 97 और शाम को 88 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग की माने तो एक ऊपरी हवा का चक्रवातीय परिसंचरण उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और निकटवर्ती क्षेत्रो में माध्य समुद्र तल से 5.8 किमी की ऊंचाई पर सक्रिय है और ऊँचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक रहा है। अगले 48 घंटों के दौरान ओडिशा-पश्चिम बंगाल के तटों से दूर उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में एक नया निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है
