ग्वालियर: जियो और जीने दो सिद्धांत पर कार्य करने वाली संस्था भारतीय योग संस्थान का आज 60 वा स्थापना दिवस पूरे देश की तरह ग्वालियर में भी मनाया जा रहा है। इस अवसर पर श्याम सुंदर गुप्ता ने कहा कि ग्वालियर में भारतीय योग संस्थान के 90 से 100 केंद्र के चल रहे हैं। इसकी स्थापना स्वर्गीय प्रकाश लाल ने 10 अप्रैल 1967 को दिल्ली में एक केंद्र की स्थापना कर की थी। आज पूरे भारतवर्ष में लगभग 50 हजार केंद्र चल रहे हैं। वही कार्यक्रम के मुख्य अतिथि किरण कुमार ने बताया कि ग्वालियर की प्रत्येक शाखा में लगभग 50 से 60 लोग अपने शरीर को निरोगी बना रहे हैं।
इस प्रकार योग करने से शरीर को नई ऊर्जा मिलती है और शरीर स्वस्थ रहता है वहीं ब्रह्माकुमारी आश्रम माधवगंज से पधारी ज्योति बहन ने बताया कि योग और राजयोग करने से मानसिक एवं शारीरिक विकास होता है। उन्होंने बताया कि योग केवल शरीर को लचीला बनाने का साधन नहीं है, योग तन और मन को भी स्वस्थ बनाता है। भारतीय योग संस्थान द्वारा आज 10 अप्रैल को यह कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस अवसर पर रेडक्लिफ से लैब द्वारा निशुल्क जांच परिक्षण शिविर भी लगाया गया जिसमें लगभग 100 लोगों ने स्वास्थ्य लाभ लिया। आज के इस कार्यक्रम में महारानी लक्ष्मीबाई नगर क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रधान रमाशंकर गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री शशि मोहन शर्मा के साथ चारों योग केंद्र के दिनेश शर्मा, श्रीमती जया सिंघानी, मलय दास, श्रीमती जया जादवानी, हाई कोर्ट केंद्र ब्रह्माकुमारी की महिमा दीदी उपस्थित थे।
