
दतिया। उनाव थाना क्षेत्र के खिरिया नाई गांव में जमीन विवाद को लेकर गांव के पूर्व सरपंच विक्रम दांगी और उसके पिता रामेश्वर दांगी पर एक बुजुर्ग के साथ लाठी-डंडों से मारपीट करने का आरोप लगा है।
मारपीट में घायल बुजुर्ग राजकुमार दांगी का हाथ फ्रैक्चर हो गया। उन्हें उपचार के लिए दतिया के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। आज शुक्रवार को पीड़ित पक्ष ने एसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों की गिरफ्तारी और परिवार की सुरक्षा की मांग की। विश्वप्रताप दांगी ने आरोप लगाया कि गांव में जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में पूर्व सरपंच विक्रम दांगी और उसके पिता रामेश्वर दांगी ने उनके पिता पर लाठी से हमला कर दिया।
