इजराइल मध्य पूर्व और उससे परे स्वतंत्रता की कर राह है रक्षा: नेतन्याहू

यरुशलम ,14 जून (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल मध्य पूर्व और उससे परे स्वतंत्रता की रक्षा कर रहा है।

श्री नेतन्याहू ने एक वीडियों संदेश में कहा कि इजराइल मध्य पूर्व और उससे परे स्वतंत्रता की रक्षा कर रहा है। उन्होंने कहा कि हम ऐसा एक अत्याचारी और कट्टरपंथी ईरानी शासन के खिलाफ कर रहे हैं जो हमें नष्ट करने के लिए परमाणु बम बनाना चाहता है और दुनिया में हर जगह और किसी को भी धमकाने में सक्षम होने के लिए अंतरमहाद्वीपीय बैलिस्टिक मिसाइलों सहित बैलिस्टिक मिसाइलों का निर्माण करना चाहता है।

वीडियों संदेश में उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की तारीफ करते हुये उन्हें असामान्य और चतुर नेता बताया और इजरायल और यहां के लोगों की रक्षा के लिए दिये गये उनके सहयोग को सराहा।

 

Next Post

भारत में विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय खोलेंगे अपने संस्थान: धर्मेंद्र प्रधान

Sat Jun 14 , 2025
मुंबई, 14 जून (वार्ता) केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने शनिवार को यहां कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा शुरू की गई नई शिक्षा नीति के अंतर्गत विश्वस्तरीय विश्वविद्यालय भारत में अपने संस्थान खोलेंगे, जबकि भारतीय शिक्षण संस्थान विदेशों में अपनी शाखाएं खोल सकेंगे। उन्होंने कहा कि इसके परिणामस्वरूप भारतीय […]

You May Like