कलेक्टर मऊगंज ने मतदान केन्द्रों का किया निरीक्षण

मऊगंज: मऊगंज जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार जैन ने कई मतदान केन्द्रों का निरीक्षण करके मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का जायजा लिया। कलेक्टर ने ग्राम मुदरिया चौहान, मतदान केन्द्र कोन तथा तीन अन्य मततदान केन्द्रों का भ्रमण किया। कलेक्टर ने मतदाताओं के घर-घर जाकर उनसे गणना पत्रक प्राप्त होने तथा भरे जाने के संबंध में जानकारी ली।

कलेक्टर ने मतदान केन्द्र में बीएलओ द्वारा बीएलओ ऐप के माध्यम से गणना पत्रक के डिजिटाइजेशन का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने स्वयं तीन मतदाताओं की जानकारी बीएलओ ऐप के माध्यम से डिजिटाइज की। कलेक्टर ने कहा कि गणना पत्रक सावधानीपूर्वक भरवाकर मतदाता से प्राप्त करें। प्राप्त गणना पत्रक तकनीकी दल के सहयोग से बीएलओ तत्काल डिजिटाइज करें।

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, पटवारी, आशा कार्यकर्ता तथा ग्राम रोजगार सहायक इस कार्य में बीएलओ को पूरा सहयोग दें, जिससे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित की गई समय सीमा में मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य पूरा हो सके। मतदाता के सत्यापन के लिए वर्ष 2003 की मतदान केन्द्रवार मतदाता सूची बीएलओ को उपलब्ध कराई गई है। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर 2003 की पूरे देश की मतदाता सूची उपलब्ध है।

इसके माध्यम से मतदाता सत्यापन से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। निरीक्षण के समय अपर कलेक्टर पीके पाण्डेय, सहायक यंत्री अंकिता सोहगौरा, बीएलओ, पटवारी तथा मतदाता उपस्थित रहे। जिले भर में सभी मतदान केन्द्रों में शिविर लगाकर मतदाताओं का सत्यापन करने के लिए गणना पत्रक भरवाकर उसे डिजिटाइज किया जा रहा है।

Next Post

खाली प्लॉट पर चल रहा था जुआ अड्डा, आधा दर्जन आरोपियों को दबोचा

Mon Nov 17 , 2025
इंदौर: परदेशीपुरा क्षेत्र में जुआ खेल रहे आधा दर्जन लोगों को पुलिस ने रंगे हाथों पकड़ लिया. कार्रवाई में नकदी और ताशपत्तों के साथ वह प्लॉट भी चिन्हित हुआ, जिसे एक सूचीबद्ध बदमाश छिपकर जुआ अड्डे के रूप में इस्तेमाल कर रहा था.शहर में जुआ-सट्टा जैसे अवैध कारोबार पर सख्ती […]

You May Like