दिल्ली के पालम में भीषण अग्निकांड पर प्रधानमंत्री ने जताया दुख, मृतकों के परिजनों के लिए मुआवजे की घोषणा

नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राष्ट्रीय राजधानी के पालम इलाके में भीषण अग्निकांड में हुई जानमाल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है और इस त्रासदी में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से अनुग्रह राशि देने की भी घोषणा की है।

प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, श्री मोदी ने प्रत्येक मृतक के निकटतम संबंधी को दो लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपने संदेश में कहा कि दिल्ली के पालम में हुई आग की घटना अत्यंत हृदयविदारक है। उन्होंने लिखा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी संवेदनाएं हैं। श्री मोदी ने इस हादसे में झुलसे और घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है।

Next Post

प्रद्युत बोरदोलोई के कांग्रेस छोड़ने पर डीके शिवकुमार ने जताया दुख

Wed Mar 18 , 2026
नयी दिल्ली, 18 मार्च (वार्ता) कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने असम विधानसभा चुनाव से पहले नागांव लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद प्रद्युत बोरदोलोई के इस्तीफा देकर भाजपा का दामन थामने पर दुख जताया है। असम कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक श्री शिवकुमार ने बुधवार को श्री बोरदोलोई के पार्टी छोड़ने […]

You May Like