जबलपुर: मझोली थाना अंतर्गत बगिया मोहल्ला ग्राउंड यज्ञशाला में अधेड़ की खून से सनी लाश पड़ी मिली। मामले में हत्या, हादसा एंगल पर छानबीन की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर लिया गया है पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत कारण पता चल सकेगा जिसके बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी ।प्रभारी मझोली नेहरू सिंह खण्डाते ने बताया कि श्रीमती खिलौना बाई 50 वर्ष निवासी बगियाना मोहल्ला इंद्राना ने सूचना दी कि उसके पति तुलसी कोल उर्फ भूरा कोल 55 वर्ष मंगलवार रात्रि खाना खाकर घर से निकले थे.
जो रात भर वापस नहीं आए। बुधवार सुबह करीब 6 बजे जेठ के लडक़े रंजीत ने बताया कि उसके पति तुलसी कोल बगिया मोहल्ला ग्राउंड यज्ञशाला में बरगद के पेड़ के पास पड़े हैं। पास जाकर देखा तो पति मृत अवस्था में पड़े थे, उनके चेहरे से खून निकला हुआ था और बाया पैर घुटने से मुड़ा हुआ था, शरीर पर चोट के निशान थे। शव के पास चप्पल, बांस के टुकड़े जिनमें खून लगा था और एक टाट की पट्टी पड़ी मिली। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
