एन. हरिहरन दिल्ली हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिन पुरी उपाध्यक्ष निर्वाचित

नयी दिल्ली, 24 मार्च (वार्ता) दिल्ली उच्च न्यायालय बार एसोसिएशन के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता एन. हरिहरन अध्यक्ष और सचिन पुरी उपाध्यक्ष चुने गए हैं।

चुनाव अधिकारी द्वारा रविवार को घोषित नतीजों के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव में श्री हरिहरन ने 2967 मत प्राप्त किए और उन्होंने वरिष्ठ अधिवक्ता कीर्ति उप्पल को 87 मतों के अंतर से हराया। श्री हरिहरन वरिष्ठ अधिवक्ता मोहित माथुर की जगह बार एसोसिएशन का नेतृत्व करेंगे।

उपाध्यक्ष पद के चुनावी मुकाबले में श्री पुरी ने 4,500 से अधिक मत प्राप्त कर संगठन के इतिहास में एक नया रिकार्ड बनाया है। उन्हें 2,620 मतों के भारी अंतर से जीत हासिल की। श्री पुरी के प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता श्याम शर्मा और वरिष्ठ अधिवक्ता इंद्रबीर सिंह अलग को क्रमशः 1895 और 1080 मत मिले।

श्री पुरी एक अनुभवी अधिवक्ता हैं। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय के शहीद भगत सिंह कॉलेज से राजनीति विज्ञान में डिग्री और दिल्ली विश्वविद्यालय के विधि संकाय से कानून की डिग्री प्राप्त की है। दिल्ली उच्च न्यायालय ने उन्हें 2016 में वरिष्ठ अधिवक्ता के रूप में नामित किया। वह उन सबसे कम उम्र के अधिवक्ताओं में से एक हैं जिन्हें इस न्यायालय ने वारिष्ठ अधिवक्ता नामित किया है।

इन चुनावों में सचिव पद के लिए विजयी घोषित अधिवक्ता विक्रम सिंह पवार को 4389 वोट मिले। इस पद के लिए उनके सामने दो प्रत्याशी अधिवक्ता मोहित गुप्ता और अधिवक्ता अनिल कथूरिया चुनाव में खड़े थे।

अधिवक्ता कनिका सिंह बार एसोसिएशन की नव निर्वाचित कार्यकारिणी समिति की कोषाध्यक्ष चुनी गईं। यह पद पहली बार महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया था। वरिष्ठ अधिवक्ता प्रेमलता बंसल सदस्य (महिला) , काजल चंद्रा, (25 वर्ष से कार्यरत) और विधि गुप्ता कार्यकारिणी में सदस्य पद (महिला) के लिए निर्वाचित घोषित की गयी हैं।

Next Post

भारतीय नौसेना अफ्रीकी देशों के साथ ‘अफ्रीका भारत प्रमुख समुद्री संपर्क ’ पहल की

Mon Mar 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 मार्च (वार्ता) भारतीय नौसेना ने हिन्द महासागर में किसी भी आकस्मिक घटना के समय ‘पसंदीदा सुरक्षा भागीदार’ की अपनी स्थिति को और मजबूत बनाते हुए अब इसका दायरा अफ्रीकी देशों तक तक बढाते हुए ‘अफ्रीका भारत प्रमुख समुद्री संपर्क ’ एआईकेईवाईएमई की पहल की है। नौसेना के […]

You May Like

Play sound