बाल भवन सभागार में होगा विक्रमोत्सव-2026 का आयोजन

ग्वालियर : भारतीय नववर्ष चैत्र शुल्क प्रतिस्पर्धा विक्रम संवत 2083 के शुभारंभ अवसर पर विक्रमोत्सव 2026 का आयोजन ग्वालियर के बाल भवन सभागार में होगा। समारोह में गणमान्य जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और प्रबुद्ध नागरिकों की उपस्थिति में नववर्ष के शुभारंभ का महोत्सव मनाया जायेगा।कलेक्टर रुचिका चौहान की अध्यक्षता में आयोजित अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में विक्रमोत्सव को पूरे उत्साह उमंग के साथ आयोजित करने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए हैं।

जिला स्तरीय आयोजन के लिये निगम आयुक्त संघ प्रिय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जिला स्तरीय आयोजन बाल भवन के सभागार में आयोजित होगा। समारोह में सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा सूर्य को अर्क देकर सूर्य देवता की आराधना कर सभी की खुशहाली की जामना की जायेगी। विक्रमोत्सव के तहत जिला स्तरीय समारोह में सम्राट विक्रमादित्य पर केन्द्रित नाटक का मंचन भी किया जायेगा। ग्वालियर में कोटि सूर्योपासना नाटक का मंचन होगा। इसकी प्रस्तुति हरेन्द्र नाट्य एवं लोक कला समिति ग्वालियर द्वारा नाट्य निर्देशक हिमांशु द्विवेदी के नेतृत्व में होगी। समारोह प्रात: 10 बजे से आयोजित किया जायेगा

Next Post

ईरान युद्ध के चलते शिवपुरी में आचार्य देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा स्थगित

Tue Mar 17 , 2026
ग्वालियर:ईरान, इजराइल और खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के चलते शिवपुरी में प्रस्तावित आचार्य देवकीनंदन ठाकुर महाराज की श्रीमद्भागवत कथा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह कथा गुड़ी पड़वा महा महोत्सव के अंतर्गत कल 18 मार्च से आयोजित होनी थी। कथा की सभी तैयारियां पूरी कर ली […]

You May Like