ईरान युद्ध के चलते शिवपुरी में आचार्य देवकीनंदन ठाकुर की भागवत कथा स्थगित

ग्वालियर:ईरान, इजराइल और खाड़ी देशों में युद्ध जैसे हालात के चलते शिवपुरी में प्रस्तावित आचार्य देवकीनंदन ठाकुर महाराज की श्रीमद्भागवत कथा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह कथा गुड़ी पड़वा महा महोत्सव के अंतर्गत कल 18 मार्च से आयोजित होनी थी। कथा की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई थीं।महोत्सव के संरक्षक महामंडलेश्वर स्वामी नीलमणि दास महाराज ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के कारण कई देशों की उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

अमेरिका, दुबई और सऊदी अरब में रहने वाले उनके कई शिष्य परिवार इन हालातों से प्रभावित हुए हैं और कुछ से संपर्क भी नहीं हो पा रहा है। इन संवेदनशील परिस्थितियों को देखते हुए भागवत कथा की तिथियां आगे बढ़ाने का निर्णय लिया गया है।हालांकि गुड़ी पड़वा महा महोत्सव के अन्य सभी कार्यक्रम पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार ही आयोजित किए जाएंगे। इनमें गरीब और असहाय कन्याओं का सामूहिक विवाह रामराजा मैरिज गार्डन में होगा।

Next Post

पुनर्विकास में ग्वालियर के पत्थर से सजेगा ग्वालियर रेलवे स्टेशन

Tue Mar 17 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास में पहली बार ग्वालियर स्टोन का उपयोग किया जाएगा। अभी तक रेलवे स्टेशनों पर ज्यादातर कोटा स्टोन और ग्रेनाइट लगाए जाते हैं, इस बार ग्वालियर स्टेशन के नए हिस्सों में स्थानीय पत्थर ग्वालियर सैंड स्टोन की चमक दिखाई देगी। उत्तर मध्य रेलवे के अंतर्गत […]

You May Like