लंच तक भारत के छह विकेट पर 321 रन

लंच तक भारत के छह विकेट पर 321 रन

मैनचेस्टर, 24 जुलाई (वार्ता) शार्दुल ठाकुर (41), ऋषभ पंत (नाबाद 39) और वॉशिंगटन सुंदर (नाबाद 20) रनों संघर्षपूर्ण पारियों के दम पर भारत ने चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन गुरुवार को लंच तक छह विकेट पर 321 रन बना लिये हैं।

भारत ने कल के चार विकेट पर 264 रन से आगे खेलना शुरु किया। आज सुबह के सत्र में भारत ने भी कल के स्कोर में मात्र दो रन जोड़े थे कि इंग्लैंड ने नई गेंद जोफ्रा आर्चर को थमाई और उन्होंने रवींद्र जडेजा को अपना शिकार बना लिया। रवींद्र जडेजा ने 40 गेंदों में तीन चौकों की मदद से 20 रन बनाये।

भारत का दिन का दूसरा विकेट शार्दुल ठाकुर के रूप में गिरा। उन्हें बेन स्टोक्स ने गली में खड़े बेन डकेट के हाथों कैच आउट कराया। शार्दुल ठाकुर ने 88 गेंदों में पांच चौकों की मदद से 41 रनों की पारी खेली। शार्दुल ठाकुर के आउट होने के बाद चोटिल हुए ऋषभ पंत एक बार फिर से मैदान में उतरे। 105वें ओवर के बाद हुई बारिश के कारण भोजनकाल घोषित कर दिया गया। तब तक भारत ने छह विकेट पर 321 रन बना लिये है और ऋषभ पंत (39) तथा वॉशिंगटन सुंदर (20) रन बनाकर खेल रहे है।

Next Post

सात्विक-चिराग चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में, सिंघु और प्रणय हारे

Thu Jul 24 , 2025
चांगझाऊ, 24 जुलाई (वार्ता) उन्नति हुड्डा ने गुरुवार को चाइना ओपन 2025 बैडमिंटन टूर्नामेंट में एक बड़ा उलटफेर करते हुए हमवतन सीनियर खिलाड़ी और दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु को हराकर महिला एकल के क्वार्टरफाइनल में जगहा बना ली। वहीं सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की युगल […]

You May Like