
बागली/हाटपिपलिया। 14 सितंबर सोमवार को मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के पुत्र दीपक जोशी (पुर्व मंत्री) के भाई मार्केटिंग फेडरेशन के एम डी श्री योगेश जोशी का माइनर अटैक के चलते भोपाल में निधन हो गया। परिजनों की मंशा अनुसार उनका पार्थिव शरीर गृह गांव हाटपिपलिया लाया गया यहां परिजनों मित्रों और नाते रिश्तेदारों की उपस्थिति में उनका अंतिम संस्कार हाटपिपलिया मुक्तिधाम पर हिंदू रीति रिवाज के साथ किया गया जानकारी में आया कि दिवंगत योगेश जोशी की दो लड़कियां हे लड़के नहीं होने की स्थिति में दोनों बेटियों इशिता जोशी,अर्चिता जोशी को भी परिजनों की सहमति से जयवर्धन जोशी के साथ अंतिम क्रिया में शामिल होने के लिए सहमति दी गई बड़ी लड़की बेंगलुरु से आई जबकि छोटी लड़की दिल्ली से आईं दोनों लड़कियों ने कंधा देने से लेकर मुखाग्नि देने तक का फर्ज अदा किया हालांकि परिवार से जुड़े व्यस्क जिम्मे दारो द्वारा सभी रस्मों में सहयोग दिया अगले दिन मंगलवार को परिजनों द्वारा अस्थि संचय करने के बाद अस्थियों को नेमावर ले जाया गया पारिवारिक सदस्य मनोज जोशी ने बताया कि अंतिम संस्कार के समय भोपाल से जुड़े उनके मित्र एवं अन्य स्थानों से बड़ी संख्या राजनीतिक व्यापारीक धार्मिक संस्थाओ के लोग शामिल हुए दिवंगत श्री योगेश जोशी की लड़कियों द्वारा की गई अंतिम संस्कार प्रक्रिया पहल का सभ्य समाज ने समर्थन करते हुए कहा कि आजकल लड़कियां भी किसी लड़के से कम नहीं रहती है। शिक्षित परिवार में इस प्रकार की परंपरा का शुरू होना अच्छा संकेत है। दिवंगत श्री योगेश जोशी की लड़कियों ने नवभारत संवाददाता सुनील योगी को दुखी मन से बताया की उनके पापा की कमी तो कभी पूरी नहीं हो पाएगी लेकिन उन्होंने भी हमें कभी भी लड़कों से कम नहीं समझा हमें प्रत्येक जिम्मेदारी और जवाबदारी में वह शामिल करते रहे उनके द्वारा कभी भी लड़के और लड़की में भेद नहीं किया गया पूरे परिवार में सभी बच्चों को स्नेह करना उनकी दिनचर्या में शामिल रहा।
