ब्यावरा। राजगढ़ बायपास चौराहा पर ओव्हर ब्रिज के यहां निकासी के अभाव में हर समय काफी मात्रा में पानी जमा रहता है जिसके कारण दुर्घटना का डर लग रहता है.
गौरतलब है कि राजगढ़ बायपास चौराहा पर ब्रिज के यहां राजगढ़ जाने वाले मार्ग पर टर्न के यहां पानी जमा रहता है. कई बार दुपहिया वाहन फिसलकर दुर्घटनाग्रस्त हो चुके है. पानी जमा होने से वाहन चालकों, राहगीरों को आवागमन में काफी दिक्कतो का सामना करने के साथ ही जोखिम बना रहता है. मुख्य चौराहा पर ब्रिज के यहां इस तरह के हालात कई दिनों से है. बावजूद इसके संबंधित विभाग के जिम्मेदारों द्वारा इसको गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है.
