सर्वाकल कैंसर का टीकाकरण शुरु

सतना :सर्वाइकल कैंसर को भारत में महिलाओं के बीच दूसरा सबसे आम कैंसर माना जाता है. जिसे देखते हुए भारत सरकार द्वारा नि:शुल्क एचपीवी टीकाकरण अभियान शुरु किया गया है. इसी कड़ी में रविवार को जिला चिकित्सालय में किशोरियों को टीका लगाया गया.मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार द्वारा 14 वर्ष की लगभग 1.5 करोड़ बालिकों के लिए नि:शुल्क एचपीवी यानी ह्यूमन पैपिलोमा वाइरस टीकाकरण अभियान शरुरु किया गया है.

गार्डोसिल-4 की एक खुराक सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले एचपीवी वाइरस के विरुद्ध 93-100 प्रतिशत तक असरदार रहती है. इस अभियान के शुरु होने से लेकर 90 दिनों के भीतर 15 वर्ष की आयु पूरी करने वाली बालिकाओं के टीकाकरण के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा. इसी कड़ी में रविवार को जिला चिकित्सालय में बालिकाओं को एचपीवी वैक्सील लगाई गई. वैक्सी लगाए जाने के साथ ही बालिकाओं को इससे संबंधित प्रमाण पत्र भी सौंपा गया. इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. शुक्ला सहित वरिष्ठ सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. आलोक खन्ना, आरएमओ व अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. शरद दुबे सहित अन्य चिकित्सक व पैरामेडिकल स्टाफ  उपस्थित रहा.

Next Post

शाइना मनीमुथु ने डच जूनियर इंटरनेशनल 2026 में कांस्य जीता

Mon Mar 2 , 2026
नयी दिल्ली (वार्ता) भारत की उभरती हुई शटलर शाइना मनीमुथु ने शानदार प्रदर्शन करते हुए योनेक्स डच जूनियर इंटरनेशनल 2026 में कांस्य पदक जीता। बैडमिंटन एशिया चैंपियनशिप 2025 में अंडर 15 गर्ल्स चैंपियन रहीं शाइना का सेमीफाइनल में 35 मिनट तक चले मुकाबले में चीन की यी किंग यिन से […]

You May Like

मनोरंजन