
जबलपुर। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) महाकौशल से जुड़े व्हाट्सएप ग्रुप साइबर ठग ने हैक कर लिए। मामले की शिकायत सायबर सेल में की गई है। विहिप पदाधिकारी पंकज कुमार के मुताबिक साइबर ठगों ने ग्रुप हैक करने के साथ उनके नाम और प्रोफाइल फोटो बदले है। एडमिन भी बनाये गए है। जिसमें संदिग्ध लिंक भेजी जा रही है। उन्होंने बताया कि संगठनात्मक कार्यक्रमों और महत्वपूर्ण सूचनाओं के लिए विहिप महाकौशल के नाम से बने गु्प का नाम बदलकर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया कर दिया गया। इसके अलावा अन्य ग्रुप के नाम भी बदले गए है। जिसमें अज्ञात लोगों को जोड़ा गया है। जिनमें संदिग्ध लिंक आ रही है। मामले की शिकायत साइबर सेल से की गई है। पुलिस का कहना है कि मामले जांच चल रही है जांच के बाद जो तथ्य सामने आएंगे उसके आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।
