आरसीबी समारोह में भगदड़ से 11 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री ने 10 लाख रुपये की सहायता की घोषणा की

बेंगलुरु 04 जून (वार्ता) कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की आईपीएल जीत के जश्न के लिए उमड़ी भारी भीड़ के दौरान हुई भगदड़ में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 33 अन्य घायल हो गए है।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया और मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की।

श्री सिद्दारमैया ने यहां संवाददाताओं से कहा, “किसी ने भी इसकी उम्मीद नहीं की थी। न तो क्रिकेट एसोसिएशन और न ही सरकार ने इतनी बड़ी भीड़ की उम्मीद की थी। स्टेडियम में केवल 35 हजार लोगों की क्षमता है, लेकिन दो से तीन लाख से अधिक प्रशंसक आए।”

उन्होंने बताया कि रैली कल शाम आईपीएल फाइनल में मिली जीत के बाद आज सुबह आयोजित की जानी थी। इसको लेकर लाखों की संख्या में उत्साही प्रशंसक सुबह से ही स्टेडियम के गेट के पास एकत्र हो गए थे तथा उन्हें अपने पसंदीदा खिलाड़ियों और ट्रॉफी की एक झलक पाने की उम्मीद थी। स्थिति उस समय नियंत्रण से बाहर हो गई जब बढ़ती भीड़ ने प्रवेश द्वारों को घेर लिया और जानलेवा भगदड़ मच गयी।

मुख्यमंत्री ने कहा, “ घटना में 33 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी। सभी घायलों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा दी जाएगी। सरकारी और निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे लोगों के चिकित्सा खर्च का पूरा खर्च राज्य सरकार उठाएगी। मैंने सभी घायलों के उचित उपचार को सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों से बात की है।”

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को मुआवजा देने में तेजी लाने और मृतकों के परिवारों को सहायता प्रदान करने का आदेश दिया है

Next Post

चकरिया गांव में प्रौढ़ महिला की निर्मम हत्या

Wed Jun 4 , 2025
सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम चकरिया में आज सुबह एक प्रौढ़ महिला की खून से लथपथ लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह पुलिस बल ग्राम चकरिया पहुंचे। जहां उन्होंने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का सूक्ष्म तरीके से निरीक्षण कराया। […]

You May Like

Play sound