चकरिया गांव में प्रौढ़ महिला की निर्मम हत्या

सिंगरौली। मोरवा थाना क्षेत्र के ग्राम चकरिया में आज सुबह एक प्रौढ़ महिला की खून से लथपथ लाश मिलने पर सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह पुलिस बल ग्राम चकरिया पहुंचे। जहां उन्होंने एफएसएल टीम को बुलाकर घटनास्थल का सूक्ष्म तरीके से निरीक्षण कराया। वहीं शव का पंचनामा तैयार कर पीएम के लिए रवाना कर जाँच में जुट गए।

जानकारी के अनुसार आज दिन बुधवार की सुबह मोरवा थाना में विजय सिंह गोड़ पिता लालमन सिंह गोड़ उम्र 21 वर्ष ने मोरवा थाने में तहरीर दर्ज कराई की उसके पिता विक्षिप्त है जो सिधार में रहते हैं। वही दोनों लड़के घर में मॉ फुलकुंअर के साथ रहते थे। एक बेटा जहां ग्राम चुरकी में रेलवे स्टेशन में काम करता है तो वही दूसरा ट्रेलर चलाता है। बीती रात की घटना के जिक्र करते हुए विजय सिंह गोड़ ने मोरवा पुलिस को तहरीर दी कि कल रात करीब 8 बजे जब वह घर पहुंचा तो उसके घर के बाहर ताला बंद था और मॉ पड़ोस के घर में शराब पीये हुई थी। घर की चाबी मांगने पर उन्होंने चाबी नहीं दी तब वह अपने रिश्तेदार के घर जाकर सो गया। सुबह 6 बजे जब उसकी आंख खुली तो वह घर गया तो देखा घर के सामने जमीन पर उसकी मॉ फुलकुंवर पड़ी थी। जिसके शरीर पर चोट के निशान थे और खून बह रहा था। इस घटना की विवेचना कर रहे निरीक्षक उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि महिला के सर पर किसी चीज से वार किया गया था, संभवत इसी कारण उसकी जान गई होगी। सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल एसपी मनीष खत्री के निर्देश एवं एएसपी अभिषेक रंजन व एसडीओपी कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस विवेचना में लगी है। शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ की जा रही है। जल्दी ही इस मामले का खुलासा हो सकता है।

Next Post

रसोई कक्ष में खिड़की से लिपटा था आठ फीट लंबा सांप

Thu Jun 5 , 2025
जबलपुर: तिलवारा थानांतर्गत बरगी हिल्स निवासी सुंदर लाल साहू के रसोई कक्ष में लगी लोहे की खिड़की में एक आठ फीट लंबा सांप लिपटा हुआ था सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया। दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप […]

You May Like