रसोई कक्ष में खिड़की से लिपटा था आठ फीट लंबा सांप

जबलपुर: तिलवारा थानांतर्गत बरगी हिल्स निवासी सुंदर लाल साहू के रसोई कक्ष में लगी लोहे की खिड़की में एक आठ फीट लंबा सांप लिपटा हुआ था सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।

दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप धामन प्रजाति का सांप है, संभवतः चूहे के शिकार करने के लिए सर्प खिड़की से लिपटा हुआ था।जिसे सुंदर लाल की माता जी ने भोजन बनाते समय देख लिया और चुपचाप बाहर आकर अपने पुत्र सुंदर लाल को सांप होने की जानकारी दी थी। सर्प के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Next Post

निर्दयी: तालाब में फेंक गए नवजात शिशु

Thu Jun 5 , 2025
जबलपुर: संस्कारधानी में एक बार फिर ममता कलंकित हुई। माढ़ोताल थाना अंतर्गत बिलखिरवा तालाब में निर्दयी नवजात शिशु को फेंक गए। बुधवार को नवजात का शव उतराता मिला जिसकी सूचना पर पहुुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाते हुये मर्ग कायम कर मामले की छानबीन शुरू कर दी हैं।पुलिस के […]

You May Like

मनोरंजन