सिंगरौली: बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत धड़सड़ा में एक दर्दनाक हादसे में 14 वर्षीय बालक की कुएं में गिरने से मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवा बसोर उम्र 14 वर्ष पिता मोतीलाल बसोर अपने दो साथियों के साथ गांव की एक किराना दुकान से बिस्कुट खरीदकर लौट रहा था।
इसी दौरान एक कुत्ता उनके पीछे भौंकने लगा। तीनों बच्चे कुत्ते को कुत्ता ने दौड़ा लिया, डर कर भागने लगे। अंधेरा होने के कारण उन्हें रास्ते में स्थित जगजीवन लाल साहू के बिना जगत वाले खुले कुएं का पता नहीं चला और शिवा बसोर उसमें गिर गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
