ट्रक को ओव्हर टेक करते बाईक सवार दो युवको की मौत

मोटरसाइकिल में सवार थे दोनों युवक, हर्दी गोदाम से तेन्दूपत्ता लोड कर कलकत्ता जा रहा था ट्रक

सिंगरौली :पुलिस चौकी निगरी के चन्द कदम दूर चेकपोस्ट के पास बीती रात एक ट्रक का ओव्हर टेक करते मोटरसाइकिल सवार युवक ट्रक से टकराकर टायर के नीचे आ गये। जहां दोनों युवको की अकाल मौत हो गई। यह घटना बीती रात करीब 10 बजे की है।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी निगरी चेकपोस्ट के पास बीते दिन शनिवार की रात करीब 10 बजे ग्राम कटई निवासी संजय साहू पिता जयनारायण साहू उम्र 19 वर्ष एवं पारस साहू पिता रामप्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी टिकरी-सीधी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 66 जेडबी 0667 में सवार होकर निगरी से टिकरी तरफ जा रहे थे।

इसी दौरान हर्दी से तेन्दूपत्ता लोडकर ट्रक क्रमांक यूपी 63 बीटी 0230 इसी मार्ग से कलकत्ता जा रहा था कि मोटरसाइकिल चालक ओव्हर टेक करते समय टकरा गये और ट्रक के टायर के नीचे आने से दोनों युवको की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही निगरी पुलिस मौके से पहुंच दोनों को प्राथमिक उपचार स्थानीय अस्पताल निवास रवाना की। लेकिन चिकित्सको ने दोनों युवको को मृत घोषित कर दिया। वही ट्रक चालक भाग खड़ा हुआ। लेकिन उसे हनुमना में पकड़ लिये जाने की जानकारी है। इधर उक्त घटना के बाद स्थानीय लोग व मृतक के परिजन भी पहुंचे। जहां मौके पर मौजूद उपनिरीक्षक और चौकी प्रभारी विनय शुक्ला ने मृतक के दोनों परिजनों को समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। वही आज दिन रविवार की सुबह दोनों मृतको के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के द्वारा अंतिम संस्कार किया गया। उधर निवास चौकी पुलिस ने ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना कर रही है।
गाय से टकराया बाईक सवार युवक, हालत गंभीर
सरई थाना के समीपी चौरा टोला सड़क मार्ग में आज दिन रविवार की सुबह बाईक सवार युवक एक मवेशी से टकरा गया। जहां वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे गंभीर चोटे आई हैं। जिसका इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में चल रहा है। सरई नगर परिषद के समीपी चौरा टोला मार्ग में मंजीत कोल उम्र 32 वर्ष आज दिन रविवार की शाम 4 बजे मोटरसाइकिल से चलते समय अचानक एक गाय सामने आ गई। जहां वह गाय से टकराकर गिर पड़ा और उसे गंभीर चोटे आई हंै। 108 वाहन एवं स्थानीय लोगों के मदद से युवक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सरई में भर्ती कराया गया है।
बीए की छात्रा फंासी के फंदे पर झूली
सरई थाना क्षेत्र के ग्राम सर्रा टोला निवासी एक 20 साल की युवती बीती रात महुआ की पेड़ की डाली में दुपट्टे के सहारे पेड़ की डाली में झूल आत्महत्या कर ली है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम सर्रा टोला निवासी श्यामकली सिंह गोड़ पिता सुखदेव सिंह गोड़ उम्र 20 वर्ष कल 11 जनवरी की शाम 6 बजे भैसों को बांधकर लापता हो गई। रात भर श्यामकली की तलाश की जाती रही। रविवार की अल सुबह श्यामकली महुआ की पेड़ की डाली में दुपट्टा के सहारे फंासी के फंदे पर लटकती हुई मिली। जहां आसपास के लोगों को बुलाया गया और महुआ के पेड़ की डार से उसे नीचे उतारा गया। लेकिन तब तक में उसकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर बरका चौकी पुलिस पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर मृतिका के आत्महत्या के कारणों का पतासाजी करने में जुट गई है।
इनका कहना:-
पुलिस चौकी निगरी चेकपोस्ट के पास बीती रात ट्रक के चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार दो युवको की मौत हो गई है। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर ट्रक चालक के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध की है। वही दोनों युवक मोटरसाइकिल में सवार होकर निगरी से टिकरी की ओर जा रहे थे। यह घटना रात करीब 9:30 बजे की बाद की है।
विनय कुमार शुक्ला
ुपुलिस चौकी प्रभारी, निगरी

Next Post

युवक के साथ लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Mon Jan 13 , 2025
लूट की मोटरसाइकिल बरामद, शनिवार की रात हुई थी वारदात सिंगरौली:खुटार पुलिस चौकी क्षेत्र के बनौली सड़क मार्ग के पीपल पेड़ के पास बीती रात दो बदमाशों ने मोटरसाइकिल से बैढ़न आ रहे एक युवक के साथ मारपीट कर मोटरसाइकिल लूट कर फरार हो गये थे। घटना की सूचना मिलते […]

You May Like