वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस में सांस्कृतिक रंगों की होगी बौछार

जबलपुर: वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस के चतुर्थ संस्करण का आयोजन 2, 3 एवं 4 जनवरी 2026 को किया जाएगा। जिसके अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने बौद्ध संन्यासी श्रीलंका के उडुगामा सारनाथिसा और लाओस के आचरन सिफान डान ने सहमति दी है। इसके अलावा, श्रीलंका के कलाकार एवं साहित्यकार भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे। रामायण प्रदर्शनी में प्रसिद्ध चित्रकार चंद्रगुप्त थेनुवारा की कला वीथिका भी प्रदर्शित की जा रही है।

संध्या के सांस्कृतिक आयोजनों की थीम “भरत” पर आधारित होगी। सुधीर फड़के के गीतों की रामायण नृत्य प्रस्तुति प्रियल नर गड़कर (पुणा) द्वारा होगी। प्रतिदिन संक्षिप्त कवि सम्मेलन में सुदीप भोला, रामायण दत्त द्विदी (अयोध्या), अभय निर्भीक (यूपी), गजेन्द्र प्रियांशु और आलोक पाठक हिस्सा लेंगे। मोनोथियेटर नंदी ग्राम, मणिपुर की रामलीला और छिंदवाड़ा की संस्था द्वारा भरत प्रसंग का मंचन भी किया जाएगा।

उल्लेखनीय है कि मानस भवन में भव्य रामायण कला प्रदर्शनी “राम के रंग तुलिका के संग” का उद्घाटन रविवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया। प्रदर्शनी आम जनता के लिए प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक खुली रहेगी, जबकि 2, 3 और 4 जनवरी 2026 को यह सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक दर्शकों के लिए उपलब्ध रहेगी। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी नागरिकों से इस अद्वितीय रामायण आधारित कला प्रदर्शनी देखने की अपील की है

Next Post

दूषित पानी ने ली बुजुर्ग की जान, भागीरथपुरा में 150 से ज्यादा लोग बीमार

Tue Dec 30 , 2025
इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैली बीमारी जानलेवा साबित हो गई है. उल्टी-दस्त की चपेट में आए एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अब तक करीब 150 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं. एक सप्ताह से क्षेत्र में पेट दर्द, […]

You May Like