दूषित पानी ने ली बुजुर्ग की जान, भागीरथपुरा में 150 से ज्यादा लोग बीमार

इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से फैली बीमारी जानलेवा साबित हो गई है. उल्टी-दस्त की चपेट में आए एक 80 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अब तक करीब 150 से अधिक लोग बीमार हो चुके हैं. एक सप्ताह से क्षेत्र में पेट दर्द, उल्टी, लूज मोशन और कमजोरी की शिकायतें लगातार सामने आ रही हैं.
सोमवार को स्थिति गंभीर होने पर 35 से अधिक मरीजों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया.

इनमें से 20 से ज्यादा मरीज वर्मा हॉस्पिटल और अन्य त्रिवेणी हॉस्पिटल में भर्ती हैं. फिलहाल अधिकांश मरीजों की हालत स्थिर बताई जा रही है, जबकि कई मरीज इलाज के बाद डिस्चार्ज भी किए जा चुके हैं.मृत बुजुर्ग को उल्टी-दस्त और कमजोरी की शिकायत के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.

डॉक्टरों ने मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया है, लेकिन परिजन और प्रशासन का मानना है कि दूषित पानी पीने से ही उनकी तबीयत बिगड़ी थी.
बीमारी के पीछे दूषित पानी को मुख्य कारण माना जा रहा है. आशंका है कि जल आपूर्ति के दौरान पानी दूषित हुआ, जिससे बड़ी संख्या में लोग बीमार पड़े. प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग द्वारा पानी के सैंपल लेकर जांच की जा रही है. घटना के बाद क्षेत्र में भय और चिंता का माहौल है

Next Post

कम्पाउडिंग प्रकरणों की कम प्रगति पर निगम आयुक्त ने लगाई फटकार

Tue Dec 30 , 2025
रीवा:नगर निगम कमिश्नर डा. सौरभ सोनवणे ने टीएल प्रकरणों की समीक्षा की. बैठक के दौरान निगम आयुक्त ने शहर में बन रहे एसटीपी पानी को रियूज करने की कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश दिए. शहर के ठेला, गुमटी व्यापारियों को निर्धारित डस्टबिन रखवाने के निर्देश दिए साथ ही जिनके द्वारा […]

You May Like