
भोपाल। हैदराबाद में आयोजित एक विशेष मुलाक़ात के दौरान अनंत टेक्नोलॉजीज़ के प्रबंध निदेशक डॉ. सुब्बाराव पवुलुरी ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को स्मृति चिन्ह भेंट किया। यह सौहार्दपूर्ण भेंट दोनों के बीच तकनीकी सहयोग, नवाचार और भविष्य की संभावनाओं पर हुई चर्चा के दौरान सम्पन्न हुई।
इस अवसर पर डॉ. पवुलुरी ने अनंत टेक्नोलॉजीज़ के विभिन्न प्रोजेक्ट्स और तकनीकी उपलब्धियों की जानकारी साझा की, वहीं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में उद्योगों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। मुलाक़ात को भविष्य में संभावित सहयोग की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है।
