
भोपाल। विजयादशमी के बाद भी राजधानी में जवारे विसर्जन का क्रम आज पूरे दिन जारी रहा। श्रद्धालु पारंपरिक ढोल-ढमाकों और भजनों के साथ जवारे लेकर विभिन्न घाटों पर पहुंचे और विधि-विधान से विसर्जन किया। नवरात्र पर्व के दौरान घर-घर पनपे जवारे को विसर्जन के साथ ही भक्तों ने देवी मां से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामनाएं कीं।
