टहलते समय बाइक सवार की टक्कर से बुजुर्ग की मौत 

नीमच। जिले में एक सडक़ हादसे में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। बघाना थाना क्षेत्र के धनेरियाकला रोड पर शनिवार रात को यह हादसा हुआ, जब शक्ति नगर कॉलोनी निवासी नंदकिशोर सुथार रात का खाना खाने के बाद टहलने निकले थे। घटना के दौरान एक अज्ञात बाइक सवार ने नंदकिशोर को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

रविवार सुबह परिजनों की मौजूदगी में मृतक का पोस्टमॉर्टम किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। फरार बाइक सवार की तलाश जारी है।

Next Post

मंत्री सिलावट के निर्देश पर SDO को किया निलंबित 

Sun Feb 16 , 2025
इंदौर 16 फ़रवरी जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी राम सिलावट के निर्देश पर सिवनी में किसान से अभद्रता करने वाले जल संसाधन विभाग के SDO को निलंबित कर दिया गया है मुख्य अभियंता भोपाल द्वारा एस डी ओ श्री राम बघेल को निलंबित करते हुए नर्मदापुरम में अटैच कर दिया […]

You May Like