ब्रह्मानंद यादव को खंडेलवाल-हितानंद ने दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात

रीवा।भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व विधायक हेमंत खण्डेलवाल एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद ने बुधवार को रीवा पहुंचकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ससुर व विद्या भारती महाकौशल प्रान्त के पूर्व प्रांत संगठन मंत्री स्वर्गीय ब्रह्मानंद यादव के दुःखद निधन पर उनके निवास पर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दी। इस दौरान प्रदेश शासन के मंत्री दिलीप अहिरवार, पार्टी के प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत, विधायक नागेन्द्र सिंह, नरेन्द्र प्रजापति, जन अभियान परिषद के उपाध्यक्ष मोहन नागर, जिला अध्यक्ष वीरेन्द्र गुप्ता एवं पूर्व विधायक केपी त्रिपाठी उपस्थित रहे।

Next Post

फतेहगढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: स्कूल से लौट रहीं दो बहनों को डंपर ने कुचला, एक की मौत

Wed Jul 23 , 2025
फतेहगढ़।फतेहगढ़ के भऊपुरा तिहारे पर बुधवार को भीषण सड़क हादसा सामने आया है जानकारी के मुताबिक पूर्वी मीना 14 वर्ष कृष्णा मीना 15 वर्ष निवासी लालोनी दोनों सगी बहने फतेहगढ़ सीएम राइज विद्यालय की कक्षा 9 वी की छात्रा थी जो छुट्टी के बाद अपनी स्कूटी से गांव जा रही […]

You May Like