
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली द्वारा होली पर्व कल दिन बुधवार 4 मार्च के मध्य नजर शहर में अमृत जल योजना के तहत जलापूर्ति की विशेष समय-सारणी निर्धारित की गई है। नगर निगम आयुक्त सविता प्रधान के निर्देश पर संबंधित वार्डों में तय समय के अनुसार नल जल योजना के अंतर्गत पानी की सप्लाई की जाएगी, ताकि त्योहार के दौरान नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
जारी शेड्यूल के अनुसार हर्रई टंकी से प्रात: 8 बजे हर्रई वेस्ट, हर्रई ईस्ट, मेन रोड ढोटी, एलआईजी एवं एमआईजी क्षेत्रों में जलापूर्ति होगी, जबकि दोपहर 1 बजे गहिलगढ़ एवं पटेल फर्नीचर क्षेत्र में पानी दिया जाएगा। ढोटी टैंक से सुबह 7:30 बजे चंदवाल, सिमरिया, गहिलगढ़, तेलगवां एवं जुआड़ी क्षेत्रों में सप्लाई की जाएगी। बनोली टंकी से प्रात: 7:30 बजे बनौली चौराहा, 3 टॉवर, इटवां, ढेकी, घुरीताल, डीएव्ही रोड, अबुल कलाम कॉलोनी एवं आदर्श पथ में पानी पहुंचेगा। वहीं बलियरी रोड गनियारी टंकी से सुबह 8 बजे वार्ड 39 व 41 तथा हनुमान मंदिर क्षेत्र में सुबह 7 से 10 बजे तक वार्ड 40 व 39 में जलापूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। वहीं यह भी बताया गया है कि इसी तरह अन्य वार्डो में भी वाटर सप्लाई की विशेष व्यवस्था कराई गई है। इधर निगम प्रशासन ने नागरिकों से निर्धारित समय में पानी संग्रह करने की अपील की है।
