उष्णकटिबंधीय तूफ़ान मातमो से लाओस में भारी बारिश की चेतावनी

वियनतियाने, 03 अक्टूबर (वार्ता) लाओस मौसम ब्यूरो ने उष्णकटिबंधीय तूफ़ान मातमो को लेकर जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की है और लोगों से सतर्क रहने तथा संभावित बाढ़ एवं भूस्खलन के लिए तैयार रहने का आग्रह किया है। मौसम विज्ञान एवं जल विज्ञान विभाग की शुक्रवार को जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, तूफ़ान 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ़्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है और लाओस में प्रवेश करने से पहले इसके फ़िलीपींस को पार करने की उम्मीद है। इससे 3 से 7 अक्टूबर तक देश के विभिन्न हिस्सों में गरज के साथ तूफ़ान, तेज़ हवायें और भारी बारिश हो सकती है।

अधिकारी सभी समुदायों और स्थानीय अधिकारियों से सतर्क रहने और एहतियाती कदम उठाने का आग्रह कर रहे हैं। लंबे समय तक भारी बारिश से कई इलाकों में भूस्खलन, अचानक बाढ़ और शहरी बाढ़ आ सकती है।

लगातार बारिश के कारण लाओस के कई प्रांत व्यापक बाढ़ का सामना कर रहे हैं। नदियों का जलस्तर अभी भी बढ़ रहा है और पिछले तूफ़ानों के बाद ज़मीनी हालात भी बदतर हो गये हैं, जिससे आगे बाढ़ का ख़तरा बना हुआ है। निवासियों को सलाह दी गयी है कि वे नवीनतम जानकारी रखें और आधिकारिक सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।

 

 

Next Post

अहंकारी रावण के पुतलों का दहन,सारंगपुर में सबसे ऊंचा रहा पुतला

Fri Oct 3 , 2025
ब्यावरा। असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक दशहरा पर्व नगर सहित जिले भर में परंपरानुसार मनाते हुए अहंकारी रावण के पुतलो को दहन किया गया. जिले के सारंगपुर में सबसे अधिक 65 फीट हाइट के रावण पुतले का दहन किया गया. पचोर में 55 फीट तथा ब्यावरा में 51 […]

You May Like

मनोरंजन