बिहार से 250 भेड़ ठूस-ठूस कर लाते ट्रक पकड़ाया

जबलपुर: गोसलपुर पुलिस ने जुझारी ब्रिज के पास घेराबंदी करते हुए बिहार से 250 भेड ठूस-ठूस कर जबलपुर आते ट्रक को पकड़ा है। साथ ही क्रूरता का प्रकरण दर्ज किया गया है।पुलिस के मुताबिक सूचना मिली कि सिहोरा तरफ से जबलपुर तरफ ट्रक में भेडों को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा है। सूचना पर जुझारी ब्रिज के पास घेराबंदी कर ट्रक क्रमांक एमएच 40 बीजी 8142 को रोका गया।

जिसका चालक दीपक यादव पिता मुन्नालाल यादव 28 वर्षीय निवासी लमतरा फाटक थाना कुठला कटनी एवं श्रमिक मोहम्मद उमैर पिता मोहम्मद जुनैत 23 वर्षीय निवासी असलादपुरा थाना जैतपुर बनारस, सिधी पासवान पिता स्व. सरजू प्रसाद 32 वर्ष निवासी जमुआ थाना कुटुम्बा औरंगाबाद मतपा बिहारबैठे मिले। चैक किया गया तो ट्रक में ठूस ठूस कर क्रूरता पूर्वक भेड़े लदी हुई मिली। पूछताछ पर चालक ने वाहन स्वामी द्वारा उक्त भेड़े क्रूरता पूर्वक लोड करवाकर आरा पटना बिहार से जबलपुर लाना बताया। चालक, श्रमिक वाहन स्वामी के कहने पर कूूरता पूर्वक 250 भेड़े भरकर परिवहन करते मिले जिनके खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

Next Post

श्रीनगर-जम्मू हाईवे खुलने के बाद, दो दिनों में घाटी से 4,873 फल वाले ट्रक निकले

Fri Sep 19 , 2025
श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू-कश्मीर में बागवानों और व्यापारियों को आसानी से फल ले जाने के लिए, पिछले दो दिनों में घाटी से 4,873 फल से भरे ट्रकों को निकाला गया। श्रीनगर-जम्मू हाईवे लगभग तीन हफ़्ते की रुकावट के बाद बुधवार को फिर से खुल गया। इस यातायात रुकावट के कारण बागवानों […]

You May Like