भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार के सख्त निर्देश: पीक आवर्स में सड़कों पर दिखें थाना प्रभारी

भोपाल। नवागत पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने बुधवार को कमिश्नर कार्यालय सभागार में सभी राजपत्रित अधिकारियों और थाना प्रभारियों की बैठक. इस दौरान अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी और सभी पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त, सहायक पुलिस आयुक्त और थाना प्रभारी के साथ अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे.

नवागत पुलिस आयुक्त संजय कुमार ने परिचय उपरांत जोनवार थाना क्षेत्रों की भौगोलिक स्थिति, चुनौतियों एवं अपराधों की प्रवत्ति के संबंध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि पीक आवर्स में वरिष्ठ अधिकारी और थाना प्रभारी अनिवार्य रुप से व्यस्ततम स्थानो पर रहकर यातायात व्यवस्था बनाएंगे. संवेदनशील इलाक़ों एवं भीड़भाड़, बाजार वाले क्षेत्रों में नियमित पेट्रोलिंग, वाहन चेकिंग, हिस्ट्रीशीटर की चेकिंग, माइक्रो बीट सिस्टम के माध्यम से जन संवाद कर लोगों को हैलमेट, शीट बेल्ट, साइबर अपराध, महिला सुरक्षा इत्यादि विषयों पर जागरूक कर पुलिस सूचनातंत्र मजबूत करेंगे.

Next Post

बोत्सवाना से 28 फरवरी को मप्र आएंगे 8 चीते : सीएम डॉ यादव 

Wed Feb 4 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश में पर्यटन क्षेत्र के विकास, रिजर्व फॉरेस्ट के विस्तार और वन्य जीव संरक्षण की असीम संभावनाएं हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन एवं केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य सरकार वन्य जीवों के संरक्षण की दिशा में अभूतपूर्व कदम उठा […]

You May Like