महाकाल मंदिर में भीड़ का दबाव, करंट की अफवाह से मची अफरा-तफरी; समिति ने किया खबरों का खंडन

उज्जैन: महाकालेश्वर मंदिर में सावन के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे। साल में सिर्फ एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर के दर्शन के लिए भी भक्तों की भारी भीड़ रही।इसी दौरान हरसिद्धि मंदिर के सामने बैरिकेडिंग वाले क्षेत्र में अचानक भीड़ का दबाव बढ़ गया। करंट फैलने की अफवाह के बाद वहां भगदड़ जैसे हालात बन गए। इस दौरान कुछ श्रद्धालुओं के गिरने और बेहोश होने की जानकारी सामने आई। कई लोगों की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें भीड़ से बाहर निकालकर इलाज के लिए पहुंचाया गया।
वहीं, महाकाल मंदिर प्रबंध समिति के सदस्य ने घटना को लेकर स्थिति स्पष्ट की है। समिति ने कुछ मीडिया और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर चल रही अफरातफरी और अव्यवस्था से जुड़ी खबरों को भ्रामक बताया है।
समिति के मुताबिक नागपंचमी, सावन सोमवार और भगवान महाकालेश्वर की सवारी एक ही दिन होने के कारण श्रद्धालुओं की संख्या काफी ज्यादा रही। अब तक करीब 6 लाख 19 हजार श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। लंबी कतारों के बावजूद श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए जरूरी व्यवस्थाएं की गई हैं।
मंदिर प्रबंध समिति ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और किसी भी अपुष्ट खबर या अफवाह को शेयर न करें।

Next Post

बैंक कर्मचारी के सूने फ्लैट में चोरी

Mon Aug 17 , 2026
जबलपुर: ग्वारीघाट थाना अंतर्गत वैशाली हाईट्स में एक बैंक कर्मचारी के सूने फ्लैट से अज्ञात चोर ने 90 हजार रुपये नगद पार कर दिए। पुलिस ने बताया कि वैशाली हाईट्स निवासी मंशा वर्मा एचडीएफसी बैंक में कार्यरत हैं। 16 अगस्त की सुबह 10 बजे फ्लैट पर ताला लगाकर प्लॉट देखने […]

You May Like

मनोरंजन