आधा दर्जन सट्टा पर्ची काटते व तीन जुआ खेलते गिरफ्तार

सतना:सिटी कोतवाली पुलिस ने टी आई रावेंद्र दुबेदी के नेतृत्व ने सब्जी मंडी में दबिश दी जहां सट्टा पर्ची काटते 06 एवं जुंआ खेलते हुये 03 व्यक्तियो को जुआ अधिनियम के तहत दबोचा गया।
ये पकड़े गए
पुलिस ने इस मामले में आरोपी विजय वंशकार पिता संतोष वंशकार उम्र 32 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 39 गौशाला चौक थाना कोतवाली ,राजेश चौधरी पिता पचोलिया प्रसाद चौधरी उम्र 40 वर्ष निवासी कोठी दिदौध ,जुगराज कुशवाहा पिता रामकिशोर कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी गुलहर रहिकवारा थाना नागौद , राजेश कुमार चौधरी पिता स्व. वंशीलाल चौधरी उम्र 48 वर्ष निवासी जवाहर नगर गली न. 01 थाना कोतवाली , बबलू गुप्ता पिता समयलाल गुप्ता उम्र 35 वर्ष निवासी प्रेमनगर गली न. 05 थाना सिटी कोतवाली शारदा प्रसाद नामदेव पिता स्व. ददन प्रसाद नामदेव उम्र 35 वर्ष निवासी रायपुर थाना कोठी ,विनोद कुशवाहा पिता रामप्रसाद कुशवाहा उम्र 43 वर्ष नि. टिकुरिया टोला लखन चौराहा,नीलू उर्फ प्रहलाद साकेत पिता छेदीलाल साकेत उम्र 27 वर्ष निवासी वार्ड क्र. 36 रामना टोला ,जाकिर हुसैन पिता साबिर बक्श उम्र 46 वर्ष निवासी हवाई पट्टी वार्ड क्र. 22 थाना कोलगवां जिला सतना को पकड़ा है।जिनके कब्जे से 5250 रू नगदी , कार्बन के टुकडे ,डाट पेन ,सट्टा पर्ची की गडडी व 52 ताश के पत्ते जप्त किये गये।

Next Post

सीने में चाकू मारने वाले को पांच साल की सजा

Sun Aug 31 , 2025
सतना: कोलगवां थाना अंतर्गत टिकुरिया टोला में हत्या की नीयत से सीने में चाकू मारने के मामले में प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश मानवेंद्र प्रताप सिंह की न्यायालय आरोपी को पांच वर्ष कठोर कारावास के साथ अर्थदंड की सजा सुनाई है। अभियोजन के अनुसार, 10 अक्टूबर 2019 की शाम टिकुरिया टोला […]

You May Like

मनोरंजन