दक्षिण कश्मीर में सिराज-उल-उलूम मदरसे पर एनआईए की छापेमारी

श्रीनगर,25 मई (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने सोमवार को श्रीनगर और शोपियन जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की, जिनमें दारुल उलूम सिराज-उल-उलूम मदरसा भी शामिल है, जिसे पिछले महीने जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने गैरकानूनी संस्था घोषित कर दिया था।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए की टीमों ने शोपियन के इमाम साहिब इलाके में स्थित मदरसे में तड़के तलाशी अभियान चलाया।

पिछले महीने, जम्मू और कश्मीर प्रशासन ने दक्षिण कश्मीर के सबसे बड़े मदरसों में से एक, सिराज-उल-उलूम को गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत गैरकानूनी संस्था घोषित कर दिया था। प्रशासन ने आरोप लगाया था कि मदरसे का प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईएल) से “गुप्त संबंध” हैं, साथ ही “गंभीर कानूनी, प्रशासनिक और वित्तीय अनियमितताएं” हैं और यह “कट्टरपंथ को बढ़ावा देने वाला माहौल” बना रहा है।

यह मदरसा जम्मू और कश्मीर में यूएपीए के तहत गैरकानूनी घोषित होने वाला पहला धार्मिक शिक्षण संस्थान बन गया है।

अधिकारियों ने बताया कि एनआईए ने श्रीनगर में भी एक स्थान पर तलाशी ली, हालांकि इस अभियान का विवरण और इससे जुड़े मामले की जानकारी तुरंत जारी नहीं की गई।

इस रिपोर्ट के लिखे जाने तक एनआईए की ओर से तलाशी के संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।

 

Next Post

जरूरत पड़ी तो फिर करेंगे हमला…, अमेरिका-ईरान बातचीत के बीच इजरायल ने दी खुली चेतावनी, कहा- हम पूरी तरह तैयार

Mon May 25 , 2026
इजरायली सेना प्रमुख जनरल अयाल जमिर ने ईरान पर फिर से सैन्य कार्रवाई की चेतावनी दी है। वहीं नेतन्याहू और डोनाल्ड ट्रंप ईरान के परमाणु खतरे को खत्म करने पर सहमत हुए हैं। इजरायली सेना प्रमुख जनरल अयाल जमिर ने रविवार को उत्तरी कमान में सुरक्षा स्थिति की समीक्षा के […]

You May Like