सेवानिवृत्त हुए 8 पुलिस कर्मियों को दी गई विदाई

जबलपुर । सेवा निवृत्त हुये 8 अधिकारियों, कर्मचारियों को शुक्रवार को भावभीनी विदाई दी गई। शाम 6 बजे पुलिस कन्ट्रोलरूम में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर कार्र्य उप निरीक्षक कृष्ण कुमार शुक्ला, सूर्यपाल सिंह, महेन्द्र कुमार मिश्रा, उमाशंकर पाण्डे एवं प्रधान आरक्षक स्वराज कुमार जैन, कार्य प्रधान आरक्षक भारत भूषण चौहान, प्रधान आरक्षक राकेश तिवारी, सुदामा प्रसाद मिश्रा थाना बेलखेड़ा को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में एएसपी शहर आयुष जाखड़ द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पेंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी। इस अवसर सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी, कर्मचारियो के परिजन उपस्थित रहे।

Next Post

मडियादो में प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, दो गल्ला दुकाने सील,अवैध शराब और अहाता पकड़ा

Fri Jul 31 , 2026
हटा/दमोह। कलेक्टर प्रताप नारायण सिंह यादव के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम के नेतृत्व में हटा अनविभाग में ताबड़तोड़ कार्यवाहियां जारी है। अनुविभागीय अधिकारी राकेश मरकाम ने तहसीलदार उमेश तिवारी और राजस्व टीम के साथ मडियादो मे गल्ला दुकानों की जांच के दौरान दो दुकानों को सील किया […]

You May Like