550 से ज्यादा युवा निशानेबाजों ने साधा निशाना

जबलपुर: मध्य प्रदेश स्टेट राइफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित 13वीं एमपी स्टेट एयर वेपन्स गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता में प्रदेशभर के युवा निशानेबाजों का उत्साह देखने को मिल रहा है। गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी, जबलपुर में 20 से 26 अगस्त तक चल रही इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों और शूटिंग अकादमियों से 550 से अधिक निशानेबाज हिस्सा ले रहे हैं। प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ी पूरे फोकस और आत्मविश्वास के साथ निशाना साधते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतिभागी के तौर पर नवभारत, भोपाल से इमरान खान भी प्रतियोगिता में शामिल हुए। वहीं ज्यूरी के तौर पर राकेश गुप्ता और डीके शुक्ला मौजूद रहकर खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रख रहे। राज्य स्तरीय मंच पर मुकाबले के चलते खिलाड़ियों में बेहतर प्रदर्शन करने की होड़ भी नजर आ रही है।

मिल रहे नए नए अवसर
गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी द्वारा लगातार 13वें वर्ष आयोजित यह प्रतियोगिता प्रदेश की उभरती शूटिंग प्रतिभाओं के लिए अहम मंच साबित हो रही है। प्रतियोगिता से खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धात्मक अनुभव के साथ अपनी तकनीक और प्रदर्शन को निखारने का अवसर मिल रहा है, वहीं बेहतर प्रदर्शन करने वाले निशानेबाजों के लिए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की राह भी मजबूत होगी।

इनका कहना है
प्रतियोगिता का आयोजन बहुत ही अच्छा रहा और इसमें प्रदेशभर से आए युवा निशानेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया। युवाओं में निशानेबाजी के प्रति बढ़ता उत्साह सुखद है। मुझे इस क्षेत्र में करीब 40 वर्षों का अनुभव है और इतने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने प्रदेश में निशानेबाजी प्रतिभाओं को लगातार आगे बढ़ते देखा है।
राकेश गुप्ता, महासचिव, मप्र स्टेट राइफल एसोसिएशन

गन फॉर ग्लोरी शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन बेहद शानदार रहा। प्रदेशभर से आए युवा निशानेबाजों ने पूरे आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की तकनीक, एकाग्रता और निशानेबाजी के स्तर में अच्छा सुधार देखने को मिला।
डीके शुक्ला, उपाध्यक्ष इंटरनेशनल ज्यूरी एवं मप्र स्टेट राइफल एसोसिएशन

Next Post

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने विधानसभा में बड़ा ऐलान करते हुए राज्य की जनता को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने की घोषणा की है

Mon Aug 24 , 2026
चेन्नई,  तमिलनाडु विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री विजय ने नियम 110 के तहत ‘अन्नपूर्णानी सुपर सिक्स’ योजना की घोषणा की है। इस योजना के तहत राज्य के पात्र परिवारों को हर साल तीन कुकिंग गैस सिलेंडर मुफ्त दिए जाएंगे, जिसकी शुरुआत आगामी वर्ष 2027 में पोंगल के पावन अवसर पर […]

You May Like