नामांकन पत्रों की जांच के बाद वैध प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी​

ग्वालियर: शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल श्री अचलेश्वर महादेव सार्वजनिक न्यास के निर्वाचन वर्ष 2026 को लेकर चुनावी प्रक्रिया तेज हो गई है। निर्वाचन समिति द्वारा नामांकन पत्रों की संवीक्षा के बाद विभिन्न पदों के वैध प्रत्याशियों की अधिकृत सूची जारी कर दी गई है।
​निर्वाचन अधिकारियों और प्रशासनिक प्रतिनिधियों के संयुक्त हस्ताक्षरों से जारी सूची के अनुसार विभिन्न पदों पर मुकाबला तय हुआ है:
​प्रमुख पदों के प्रत्याशी:
अध्यक्ष पद (5 प्रत्याशी):
डॉ. श्याम पाठक, महेश प्रताप सिकरवार, राजीव चड्ढा, राजेश ऐरन एवं रवि शंकर गोयल।
उपाध्यक्ष पद (4 प्रत्याशी):
महेश सैनी (फ्लॉवर डेकोरेटर), नवीन गर्ग, वैभव सिंघल (उच्च न्यायालय के पारित आदेश के पालन में) और विनोद सपरा।
सचिव पद (5 प्रत्याशी):
बृजेश गोयल, गणेश अग्रवाल, नरेन्द्र पाल, प्रमेंद्र शर्मा और राजकुमार माहेश्वरी।
कोषाध्यक्ष पद (4 प्रत्याशी):
कृष्ण बिहारी गोयल, मुकेश कुमार सिंघल, रवि चौबे और विनोद बिजपुरिया।
कार्यकारी न्यासी पद (4 प्रत्याशी):
हरीबाबू शिवहरे, महेश मुद्गल, रामबाबू अग्रवाल तथा संतोष सिंह राठौर।
सूचना सचिव पद (3 प्रत्याशी):
अभिषेक चतुर्वेदी, निशांत नरेन्द्र सिंघल और प्रदीप कुमार गुप्ता।
मार्गदर्शक व्यवस्थापक सचिव पद (3 प्रत्याशी):
आशुतोष गुप्ता, दिलीप अग्रवाल व राजकुमार गोयल।
​उप व्यवस्थापक पद (2 प्रत्याशी): नीलेश चौबे और विशाल शर्मा।
कार्यकारिणी सदस्य पद पर 20 दावेदार मैदान में:
कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए अजमेर सिंह रावत, आकाश, अतुल गुप्ता, चंद्र कुमार जैन, चंद्रमोहन बोहरे, ध्रुवदास बघेले, गौरव नागवानी, गिरीश शर्मा, गोपाल दास बघेले, मोहनलाल अग्रवाल, नरेश कुमार सिंघल, प्रशांत बाजपेयी, रूपेन्द्र सरकार, संदीप सिंघल, श्यामधर शर्मा, सुनील गोयल, सुरेन्द्र अग्रवाल, सुयश शर्मा, तरूण बग्गा और वेद प्रकाश शिवहरे के नाम परीक्षण उपरान्त मान्य किए गए हैं।
​सूची जारी होते ही न्यास के चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं और प्रत्याशी अपने-अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में जुट गए हैं।

Next Post

एयर फोर्स स्टेशन, ग्वालियर में लगा अर्धवार्षिक “स्वस्थ संगिनी” शिविर

Sun Sep 27 , 2026
ग्वालियर: कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा समय रहते कैंसर की पहचान एवं जांच को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, ग्वालियर के सहयोग से एयर फोर्स स्टेशन, ग्वालियर में अर्धवार्षिक “स्वस्थ संगिनी” के अंतर्गत तीन दिवसीय कैंसर जागरूकता एवं स्क्रीनिंग शिविर का आयोजन किया गया। […]

You May Like