यूनियन कार्बाइड परिसर का सीएम डॉ यादव ने किया निरीक्षण

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर का स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने परिसर में मौजूद स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया और अधिकारियों से जानकारी ली।मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि फैक्ट्री परिसर में पड़ा रासायनिक कचरा न्यायालय के मार्गदर्शन में निष्पादित किया जा चुका है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अब राज्य सरकार समाज के सभी वर्गों और पक्षों को विश्वास में लेकर इस परिसर के समुचित विकास की दिशा में आगे बढ़ेगी।

उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश के इतिहास में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पहले ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्होंने यूनियन कार्बाइड फैक्ट्री परिसर की भूमि पर उतरकर बिना किसी सेफ्टी मास्क के स्वयं मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उनके इस कदम को परिसर के भविष्य को लेकर सरकार की गंभीरता और पारदर्शिता से जोड़कर देखा जा रहा है।

Next Post

बजट 2026 के लिए रविवार को भी खुलेगा शेयर बाजार, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी केंद्रीय बजट, बीएसई और एनएसई ने जारी किया विशेष ट्रेडिंग शेड्यूल

Sat Jan 17 , 2026
आगामी 1 फरवरी को साप्ताहिक अवकाश (रविवार) होने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में लाइव ट्रेडिंग होगी। स्टॉक एक्सचेंज बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) ने अलग-अलग सर्कुलर जारी कर यह पुष्टि की है कि बजट के दिन निवेशकों की सुविधा के लिए बाजार खुला रखा जाएगा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण […]

You May Like