खनिज विभाग ने धनोरा-अंबाड़ा मार्ग पर अवैध रेत परिवहन करते ट्रैक्टर पकड़ा

पांढुरना। खनिज संपदा के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण के खिलाफ जिला कलेक्टर द्वारा कार्यवाही करने के दिए निर्दशों के परिपालन में खनिज विभाग द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही हैं, गुरुवार को जिले के सौसर की नदी से अवैध रूप से रेत निकालते एक पोखलेन मशीन के साथ दो टैक्ट्रर ट्रॉली जप्त कर कार्यवाही की वहीं शनिवार को पांढुरना के अंबाडा मार्ग पर रेत परिवहन करते दो टैक्ट्रर ट्रॉली को जप्त किया, विभाग की इस कार्यवाही से खनिज माफियाओं में हड़कंप व्याप्त हैं । खनिज विभाग पांढुर्णा के दल द्वारा दिनांक 11 अप्रैल 2026 को जिले अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

क्षेत्र निरीक्षण के दौरान पांढुर्णा तहसील अंतर्गत कार्यवाही में ग्राम धनोरा-अंबाड़ा मार्ग पर खनिज रेत का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक बिना नंबर अंकित नीले रंग का सोनालिका डीआई ट्रैक्टर मय ट्रॉली पाया गया। उक्त वाहन पर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली सहित खनिज रेत को खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत शासकीय रूप से जप्त किया गया।

जप्त वाहन को मय खनिज के पुलिस चौकी नादनवाड़ी परिसर में शासकीय अभिरक्षा में खड़ा किया गया है। वाहन में खनि नियमाधीन प्रावधानों के तहत खनिज रेत का अवैध परिवहन किए जाने पर प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है तथा जुर्माना राशि अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।

इस कार्यवाही के दौरान सहायक खनि अधिकारी महेश नगपुरे सहित खनिज विभाग का अमला उपस्थित रहा।

Next Post

बिना योजना के बढ़ रहा शहर, कौन इसका जिम्मेदार: कांग्रेस

Sat Apr 11 , 2026
भोपाल। भोपाल शहर कांग्रेस कमेटी ने शनिवार को राज्य सरकार पर अद्यतन मास्टर प्लान लागू न करने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक लापरवाही और खराब शहरी नियोजन को जिम्मेदार ठहराया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए शहर अध्यक्ष प्रवीण सक्सेना ने कहा कि भोपाल का अंतिम स्वीकृत मास्टर प्लान वर्ष […]

You May Like