बकरी चराने गया बालक सूअर बम की चपेट में आया

डिंडोरी। जिले के मानिकपुर क्षेत्र अंतर्गत दादरा राइस मिल के पास उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब बकरी चराने गया एक बालक सूअर बम की चपेट में आ गया। बताया जा रहा है कि बालक बकरियां चरा रहा था, इसी दौरान जमीन में पड़ा सूअर बम अचानक उसके पैर के नीचे आ गया और विस्फोट हो गया। विस्फोट की चपेट में आने से बालक का पैर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलते ही माता-पिता तत्काल मौके पर पहुंचे और घायल बालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों द्वारा बालक का उपचार किया गया।

घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने जंगल और खेतों के आसपास इस तरह के खतरनाक सूअर बम लगाए जाने पर नाराजगी जताते हुए प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Next Post

विश्व हिंदू परिषद ने निकाली शौर्य यात्रा, नगर में जगह-जगह पुष्पवर्षा

Fri Dec 26 , 2025
ग्वालियर। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में लहार नगर में शौर्य यात्रा निकाली गई। यात्रा का नगर के विभिन्न स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में बजरंग दल के कार्यकर्ता, स्वयंसेवक और सर्व समाज के लोग शामिल हुए। शौर्य यात्रा […]

You May Like