सरकारी रास्ते पर कट गई अवैध कॉलोनी, तहसीलदार ने किया निरीक्षण

सीहोर। शहर में नियम विरुद्ध कई अवैध कालोनियां काट दी गई. इन कालोनियों में प्लाट खरीदने वाले लोग बाद में परेशान होते रहते हैं. कहीं बिजली की समस्या रहती है तो वहीं सड़क नहीं होती तो कहीं नगरपालिका और अन्य विभागों से परमिशन नहीं मिल पाती है. अभी हालही में एक और कालोनी शहर में कट रही है, जिसमें सरकारी रास्ते पर भी कब्जा कर लिया गया है. कठोर कार्यवाही के आभाव में इस कालोनी में प्लाट के खरीददार भी परेशान होंगे.

गौरतलब है कि शहर के मुरली क्षेत्र में कालोनाईजरों द्वारा एक कालोनी काटी जा रही है. इस कालोनी में सरकारी सर्वे नंबर 174 में रास्ते की जमीन को कालोनाईजरों ने कब्जा लिया है, सरकारी जमीन पर निर्माण कार्य भी शुरु कर दिया गया है. यहां पर प्लाट बेचने की प्रक्रिया भी शुरु हो गई है. अब कालोनाईजर तो कालोनी काट कर लाभांश कमा लेंगे लेकिन इस कालोनी में प्लाट खरीदने वाले लोग जब मकान बनाएंगे तो उन्हें मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा.

शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में कालोनियां काटी जा रही हैं. सुविधाओं का इन कालोनियों में बहुत प्रचार प्रसार किया जाता है, पर जमीन पर यह सुविधाएं दिखाई नहीं देती हैं. जो लोग इन अवैध कालोनियों में मकान बनाते हैं. उन्हें बिजली कनेक्शन से लेकर अन्य सुविधाओं के लिए बाद में काफी मशक्कत करनी पडती है. इसके बाद भी जिम्मेदारों द्वारा समय रहते इन पर ठोस कार्रवाई नहीं की जाती है. इसके अलावा देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी शासकीय भूमि पर लोगों ने कब्जा कर रखा है लेकिन जानकारी के अभाव में कोई न तो शिकात कर पाता है और न ही प्रशासन द्वारा कभी इस और ध्यान दिया जाता है.


नोटिस जारी करेंगे

शिकायत मिली थी कालोनी का निरीक्षण किया है. गोया की जमीन पर कालोनाईजर ने निर्माण कर दिया है. कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा.

अमित सिंह
तहसीलदार सीहोर

 


शिकायत मिली थी

मुरली क्षेत्र में कालोनाईजर द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने की शिकायत मिली थी. टीम को जांच के लिए भेजा है. उचित कार्रवाई की जाएगी.

तन्मय वर्मा
एसडीएम, सीहोर


 

Next Post

श्री रामेश्वरम धाम में भव्य कलश यात्रा के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ

Sun Nov 9 , 2025
भोपाल। कोलार रोड स्थित राज हर्ष सोसाइटी, सौरभ नगर के श्री रामेश्वरम धाम मंदिर में भगवान खाटू श्याम की प्राण प्रतिष्ठा और श्री शिव महापुराण कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यात्रा महाबली नगर दुर्गा मंदिर से प्रारंभ होकर बीमा कुंज, बंजारी चौराहा होते हुए मंदिर […]

You May Like