
विदिशा। नगर पालिका द्वारा त्योहारों के मौके पर लगातार अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है व्यापार महासंघ के माध्यम से कलेक्टर से शिकायत की गई थी कि सड़क के किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों की वजह से उनका व्यापार ठप्प हो रहा है। उसी के बाद नगर पालिका सड़क किनारे अतिक्रमण कर लगाई गई दुकानों पर कार्रवाई कर रही है गांधी चौक नीमताल पर कई दुकानों पर समझाइश देकर दुकान हटाने को कहा वह नहीं हटी जिसके कारण सामान जब्त करने की कार्रवाई भी की गई।
