
भोपाल। छठ पूजा को लेकर भोपाल महापौर कार्यालय में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष और महापौर परिषद सदस्य रविन्द्र यति ने की। बैठक में शहर के 54 छठ घाट समितियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और भोजपुरी समाज के माध्यम से ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में घाटों की जल आपूर्ति, स्वच्छता, रंग-रोगन, विद्युत व्यवस्था, मोबाइल शौचालय, मेडिकल सुविधा और प्रकाश व्यवस्था की मांग की गई।
इसके अलावा, घाटों की पूर्व सफाई, सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग और नियमित निगरानी की व्यवस्था पर भी जोर दिया गया। आयोजकों ने नगर निगम से अनुरोध किया कि स्थानीय समितियों के साथ समन्वय स्थापित कर सभी तैयारियों को समय पर पूरा किया जाए, ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और महापर्व श्रद्धाभाव से संपन्न हो।
