80 लाख की ड्रग्स,पांच अरेस्ट, इंदौर में बेचने की थी तैयारी

इंदौर:क्राईम ब्रांच की टीम ने मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है. आरोपी राजस्थान से सस्ती कीमत पर मादक पदार्थ लाकर इंदौर में बेचने की तैयारी कर रहे थे. 71.38 ग्राम एमडी ड्रग्स, एक कार और एक मोटरसाइकिल जब्त की है, जिसका अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 80 लाख बताई जा रही है.

क्राईम ब्रांच के डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि पहली कार्रवाई एमआर-10 ब्रिज के नीचे बने ढाबे के पास की गई. मौके पर चार युवकों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा, उनके पास से 57.35 ग्राम एमडी ड्रग्स और एक मारुति डिजायर कार बरामद की गई. गिरफ्तार आरोपियों में, एक आरोपी ग्रीनपार्क कॉलोनी, इंदौर का निवासी है और ड्राइवरी करता है. दूसरा आरोपी रतलाम का रहने वाला है, बीकॉम तक पढ़ा है और प्राइवेट नौकरी करता है.

तीसरा और चौथा आरोपी केशव नगर इंदौर के निवासी हैं, जो गैराज में काम और टाइल्स फिटिंग का काम करते हैं. पूछताछ में सभी ने राजस्थान से एमडी ड्रग्स लाकर इंदौर में सप्लाई करने की योजना स्वीकार किया है. इसी तरह की दूसरी कार्रवाई लक्ष्मीबाई नगर स्थित माल गोदाम क्षेत्र में की यहां पर एक संदिग्ध युवक को रोका, जो मोटरसाइकिल से भागने की कोशिश कर रहा था. तलाशी में उसके पास से 14.03 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद हुआ. गिरफ्तार युवक मदीना नगर, आजाद नगर का निवासी है.

Next Post

230 किलो मोगरे से महका बाबा महाकाल का आंगन

Mon Jun 16 , 2025
उज्जैन:जयपुर से आए एक श्रद्धालु ने बाबा महाकाल को 230 किलो मोगरा पुष्प अर्पित किया, इस पुष्प से बाबा महाकाल का आंगन जब सजाया गया तो गर्भगृह से लेकर नंदीमंडपम तक पूरा मंदिर परिसर मोगरे की खुशबू से महक उठा. नवभारत से चर्चा में राजस्थान के जयपुर से आए हुए […]

You May Like