राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर पिकअप-ट्रैक्टर भिड़ंत मामा-भांजे सहित तीन घायल

सतना: मैहर जिले के अमरपाटन थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम NH-30 पर नादन टोला के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से टकरा गया, जिसमें तीन लोग घायल हो गए।प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन रीवा से जबलपुर की ओर जा रहा था। शाम करीब 6:30 बजे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद पिकअप सीधे सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप में सवार दो युवक केबिन में फंस गए। मौके पर मौजूद लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।
हादसे में पिकअप सवार जतिन राजपूत (17 वर्ष) और नितिन राजपूत (33 वर्ष), निवासी जबलपुर, जो रिश्ते में मामा-भांजे हैं, घायल हो गए। वहीं ट्रैक्टर के पास मौजूद मुरैना निवासी दिनेश बघेल (35 वर्ष) भी चपेट में आकर घायल हो गए।
अस्पताल में इलाज जारी
सूचना मिलते ही एनएचएआई की एम्बुलेंस 1033 और पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सिविल अस्पताल अमरपाटन में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की वजह माना जा रहा है।

Next Post

दतिया में किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला

Fri May 1 , 2026
दतिया: दतिया में किसान का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने हत्या का आरोप लगाकर सड़क जाम कर दी जबकि पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। दतिया के डीपार थाना क्षेत्र के ग्राम मांगरोल में सुबह एक किसान का शव खेत पर फंदे से लटका मिला। […]

You May Like