अकासा एयर फरवरी से डिब्रूगढ़ के लिए शुरू करेगी उड़ान

नयी दिल्ली, 25 नवंबर (वार्ता) नवोदित विमान सेवा कंपनी अकासा एयर ने अपने नेटवर्क का विस्तार करते हुए अगले साल फरवरी से असम के डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान शुरू करने की घोषणा की है।

एयरलाइंस ने मंगलवार को एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि वह 01 फरवरी 2026 से पश्चिम बंगाल के बागडोगरा से डिब्रूगढ़ के लिए सीधी उड़ान शुरू करेगी जबकि बेंगलुरु से बागडोगरा के रास्ते डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान उपलब्ध होगी। यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उपलब्ध होगी।

उड़ान संख्या क्यूपी 1850 सुबह 5:25 बजे बेंगलुरु से रवाना होगी और 8:20 पर बागडोगरा पहुंचेगी। वहां से 8:55 पर वह डिब्रूगढ़ के लिए उड़ान भरेगी। वापसी में उड़ान संख्या क्यूपी 1851 डिब्रूगढ़ से 11:15 बजे रवाना होगी और दोपहर बाद 12:45 बजे बागडोगरा पहुंचेगी। वहां से दोपहर बाद 1:20 बजे उड़ान भरकर शाम 4:25 बजे बेंगलुरु उतरेगी।

डिब्रूगढ़ अकासा के नेटवर्क में शामिल होने वाला 26वां घरेलू शहर होगा। इसके अलावा एयरलाइंस छह अंतर्राष्ट्रीय गंतव्यों के लिए भी सेवा देती है।

अकासा एयर के सह-संस्थापक एवं मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी प्रवीण अय्यर ने कहा कि भारत के लिए असम और अन्य पूर्वोत्तर राज्य आर्थिक और सांस्कृतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण हैं। इस क्षेत्र के विकास के लिए बेहतर संपर्क साधन जरूरी हैं।

 

Next Post

भारत-साउथ अफ्रीका वनडे को लेकर रांची में जबरदस्त उत्साह, टिकट के लिए दर्शकों की उमड़ी भीड़

Tue Nov 25 , 2025
रांची, 24 नवंबर (वार्ता), रांची के झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में 30 नवंबर को होने वाले भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह 9 बजे से टिकटों की बिक्री शुरू होने से पहले ही […]

You May Like