230 किलो मोगरे से महका बाबा महाकाल का आंगन

उज्जैन:जयपुर से आए एक श्रद्धालु ने बाबा महाकाल को 230 किलो मोगरा पुष्प अर्पित किया, इस पुष्प से बाबा महाकाल का आंगन जब सजाया गया तो गर्भगृह से लेकर नंदीमंडपम तक पूरा मंदिर परिसर मोगरे की खुशबू से महक उठा.

नवभारत से चर्चा में राजस्थान के जयपुर से आए हुए श्रद्धालु शेखर अग्रवाल ने बताया कि एक बार में बाबा महाकाल का दर्शन करने के लिए उज्जैन आया, तो मुझे ढूंढने पर भी मोगरा नहीं मिला, तब से ही मैंने यह ठान लिया था कि जब भी उज्जैन आऊंगा तो कई मि्ंटल मोगरा लेकर ही आऊंगा, और बाबा महाकाल का श्रृंगार करूंगा, तब से प्रतिवर्ष मोगरे से ही बाबा महाकाल का मंदिर इसी प्रकार सजाया जाता है. यह श्रद्धालु गत 10 वर्षों से इसी प्रकार बाबा महाकाल का दरबार सजाते आ रहे हैं.

Next Post

वर्क फ्रॉम होम के नाम पर 86 हजार ठगे

Mon Jun 16 , 2025
जबलपुर: वर्क फ्रॉम होम के नाम पर ठग ने एक महिला से 85 हजार रूपए ठग लिए। पुलिस ने बताया कि श्रीमती काजल तिवारी निवासी पटेल नगर महाराजपुर थाना अधारताल ने लिखित शिकायत की कि वे वर्क फ्रॉम होम के लिए टेलीग्राम पर उसके पास धीरज नाम की आईडी से […]

You May Like