विदेशी मुद्रा भंडार 1.1 अरब डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 630.6 अरब डॉलर पर

मुंबई 07 फरवरी (वार्ता) स्वर्ण और विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में बढ़ोतरी होने से 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में देश का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार दूसरे सप्ताह बढ़ता हुआ 1.1 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 630.6 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

इसी तरह इसके पिछले सप्ताह देश का विदेशी मुद्रा भंडार सात सप्ताह बाद 5.6 अरब डॉलर बढ़कर 629.6 अरब डॉलर पर रहा था।

रिजर्व बैंक की ओर से शुक्रवार को जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 31 जनवरी को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 20.7 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 537.7 अरब डॉलर पर आ गई। वहीं, इस अवधि में स्वर्ण भंडार 1.24 अरब डॉलर के इजाफे के साथ 70.9 अरब डॉलर हो गया।

इसी तरह आलोच्य सप्ताह एसडीआर 2.9 करोड़ डॉलर बढ़कर 17.9 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वहीं, इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 1.4 करोड़ डॉलर लुढ़ककर 4.14 अरब डॉलर रह गया।

Next Post

रेपो दर में कटौती से निवेश धारणा को नहीं मिला बल, लुढ़क गया बाजार

Fri Feb 7 , 2025
मुंबई 07 फरवरी (वार्ता) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के रेपो दर में चौथाई फीसदी की कटौती से निवेश धारणा को बल नहीं मिला, जिससे ऊर्जा, एफएमसीजी, इंडस्ट्रियल्स और तेल एवं गैस समेत बारह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार तीसरे दिन गिरकर बंद हुआ। बीएसई का तीस […]

You May Like