
सीधी।शहर के बायपास स्थित जिओ पेट्रोल पंप के पास बीती रात एक दर्दनाक हादसे में 9 से अधिक गौ माताओं की मौत हो गई। ट्रक की चपेट में आने से यह हृदय विदारक घटना घटी, जिसने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया।
हादसे की जानकारी मिलते ही जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ज्ञान सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर इस मामले में गंभीरता दिखाने की मांग की। इस दौरान शिवसेना के जिला अध्यक्ष भी उनके साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने मिलकर प्रशासनिक अधिकारियों से चर्चा की और मृत गौ माताओं के अंतिम संस्कार की व्यवस्था करवाई।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीधी ज्ञान सिंह ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और शर्मनाक स्थिति है कि प्रदेश में गौ माताएं असुरक्षित होकर सड़कों पर काल का ग्रास बन रही हैं। गौरतलब है कि प्रदेश में स्वयं को गौ रक्षक बताने वाली भाजपा सरकार के शासनकाल में ही गौ माताएं बेसहारा होकर सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं। लेकिन इनकी देखरेख और सुरक्षा की जिम्मेदारी लेने वाला कोई नहीं है गाय माता भाजपा के लिए सिर्फ वोट बैंक है जनता की भावनाओं को गौ माता से जोड़कर भाजपा लोगों की भावनाओं से खेलने का काम करती है उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं,
इस दर्दनाक घटना से स्थानीय लोगों में भी भारी आक्रोश है।
