प्रशासन ने खजराना में आगजनी के बाद 20 दुकानें हटाई

इंदौर: जिला प्रशासन और नगर निगम ने आज खजराना क्षेत्र में 20 दुकानें हटाने की कार्रवाई की गई. यह कार्रवाई कल की आगजनी के बाद की गई. बताया जा रहा है कि उक्त जमीन सलीम पटेल नमक व्यक्ति की निजी भूमि है.ग्राम खजराना में स्थित भूमि सर्वे क्रमांक 995/1 एवं 995/2 रकबा क्रमशः 0.180 0.180 हेक्टेयर भूमि स्वामी सलीम पटेल पिता अनार व अन्य है.

उक्त जमीन पर निर्मित अवैध दुकानों में संचालित वेल्डिंग, फेब्रिकेशन एवं मैट्रेस की दुकानों में वेल्डिंग से आगजनी की घटना हुई थी. इस कारण 6 से 8 दुकानों में आग लग गई और फायर ब्रिगेड ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया. आज नगर निगम, प्रशासन और पुलिस की संयुक्त कारवाई में जमीन मालिक सलीम पटेल की निजी भूमि से अवैध रूप से निर्मित दुकानों को हटाया गया.

साथ ही जमीन मालिक और अन्य के खिलाफ प्रकरण बनाया गया है. उक्त मामले में कलेक्टर द्वारा जांच के आदेश दिए गए थे. जांच जूनी इंदौर एसडीएम एवं नगर निगम व पुलिस की मौजूदगी में की गई. जांच के दौरान देवांश व्यास की दुकान में पटाखे पायरो एवं ज्वलनशील तरल पदार्थ के दो ड्रम का भंडारण पाया गया. मौके से नगर निगम की रिमूवल टीम के द्वारा अवैध निर्माण को हटाया गया.
एफआईआर के निर्देश
कलेक्टर कर निर्देश पर एसडीएम जूनी इंदौर प्रदीप सोनी ने जमीन मालिक सलीम पटेल और देवांश व्यास सहित अन्य दुकानदारों पर एफआईआर करने के आदेश दिए हैं.

Next Post

सिंहस्थ से पूर्व पुलिस परिवार को मिलेंगे आधुनिक मल्टी में फ्लैट

Fri Dec 5 , 2025
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के पूर्व पुलिस और उनके परिवार के लिए मप्र सरकार ने उनके आवास की स्थाई व्यवस्था कर एक बड़ा कदम उठाया है जो काफी सराहनीय है. कांस्टेबल, एस आई, टीआई से लेकर सीएसपी तक के पुलिसकर्मियों को अब आधुनिक मल्टी में फ्लैट मिलेंगे.मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के […]

You May Like